घरेलू, विदेशी कंपनियों के लिए एकसमान हो ई-वाणिज्य के नियम : कट्स इंटरनेशनल

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) कट्स इंटरनेशनल ने रविवार को कहा कि तेजी से बढ़ रहे ई-वाणिज्य उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए घरेलू एवं विदेशी कंपनियों के लिए एकसमान नियम बनाये जाने चाहिए। शोध संस्था ने कहा कि घरेलू एवं विदेशी ई-खुदरा कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को एक समग्र ई-वाणिज्य नीति बनानी चाहिए। कट्स इंटरनेशनल के महासचिव प्रदीप एस मेहता ने बयान जारी कर कहा, “खुदरा क्षेत्र में घरेलू एवं विदेशी कंपनियों को समान अवसर दिये जाने का मुद्दा अब तक नहीं सुलझ सका है। ऐसे में समग्र राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति तैयार करना आवश्यक है।”

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VFj9JM
Previous Post
Next Post
Related Posts