नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) देश के सरकारी बैंक अगले कुछ महीनों में विदेशों में स्थित अन्य 69 शाखाओं का परिचालन बंद करने या उन्हें तार्किक बनाने की प्रक्रिया में हैं। सूत्रों ने कहा कि पिछले साल सरकारी बैंकों ने कुल 216 विदेशी शाखाओं का परिचालन तार्किक बनाया और उनका परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद 35 विदेशी शाखाओं का परिचालन बंद किया गया। इसके बाद 69 अन्य शाखाओं के परिचालन को बंद करने या तार्किक बनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवहनीय विदेशी शाखाओं को बंद किया जा रहा है तथा एक ही शहर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SEXU95