नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) आतिथ्य सेवा से जुड़ी कंपनी ओयो ने दुबई में ओयो होम के शुरुआत की बुधवार को घोषणा की। संयुक्त अरब अमीरात के अन्य अमीरात में भी इस सेवा की शुरुआत की कंपनी की योजना है। ओयो ने बयान जारी कर कहा है कि दुबई में उसने 40 होम के साथ सेवाओं की शुरुआत की। कंपनी ने अगले छह माह में इसे बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी भारत के विभिन्न हिस्सों में अभी 3,000 ओयो होम का संचालन करती है। ओयो होटल्स एंड होम्स के मुख्य विकास अधिकारी कविकृत ने कहा कि दुबई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FlhG5C