महिला उद्यमी मुद्रा योजना की बड़ी लाभार्थी: कपड़ा मंत्री

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की 'मुद्रा योजना' का लाभ बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों को हुआ है। योजना के तहत बांटे गये कुल कर्ज में करीब 75 प्रतिशत हिस्सा महिला उद्यमियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीतिगत उपायों के जरिये सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं संगठित क्षेत्र में आएं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत सरकार की प्रमुख योजना है। इसके तहत छोटे उद्यमियों को 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है। यह ऋण बैंकों, छोटे वित्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CaHDkV
Previous Post
Next Post
Related Posts