मोदी ने किया सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का बचाव, कांग्रेस से राफेल पर मांगा स्पष्टीकरण

सोलापुर (महाराष्ट्र), नौ जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक का बुधवार को बचाव करते हुए इसे हाशिए पर रह रहे लोगों की तरक्की की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस विधेयक का सहज तरीके से पारित होना ऐसे लोगों को एक जोरदार जवाब है जो झूठ फैलाने में लगे हैं। मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस पर हमला करते हुए राफेल विमान खरीद सौदे के खिलाफ उसके अभियान पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FhaRCP
Previous Post
Next Post
Related Posts