बीजिंग, 13 जनवरी (भाषा) भारत 2030 तक अपनी परिवहन प्रणाली को ई-वाहनों पर निर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है और इसके लिए उसने चीन की कंपनियों से देश के ई-वाहन बाजार में निवेश करने का आह्वान किया है। नीति आयोग के प्रधान सलाहकार अनिल श्रीवास्तव ने यह बात कही। वह यहां 11-13 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारतीय उद्योग जगत के एक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीवास्तव ‘वैश्विक शून्य उत्सर्जन और पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन’ विषय पर आयोजित सम्मेलन को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FphGm0