जापानी, दक्षिण कोरियाई कंपनियां भारतीय इस्पात क्षेत्र में निवेश की इच्छुक : बीरेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान की इस्पात कंपनियों ने देश में मूल्यवर्द्धित उत्पादों का विनिर्माण करने के लिए निवेश करने में रुचि दिखाई है। मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ मूल्यवर्द्धित इस्पात उत्पादों के उत्पादन के लिए देश में निवेश को लेकर मंत्रालय पहले से ही पॉस्को और हुंदै स्टील के साथ बातचीत कर रहा है।’’ जब सिंह से पूछा गया कि क्या सरकार पॉस्को और हुंदै स्टील के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की सेल और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के साथ किसी भी तरह के लिखित या

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TOV8OF
Previous Post
Next Post
Related Posts