बजाज कॉर्प का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) बजाज कॉर्प का एकल शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही में 8.93 प्रतिशत बढ़कर 60.09 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले साल की इसी अ‍वधि में 55.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। बजाज कॉर्प ने बीएसई को दी गयी जानकारी में कहा है कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल कमाई 11.48 प्रतिशत बढ़कर 236.94 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 212.53 करोड़ रुपये रही थी। श्रृंगार प्रसाधन और निजी जरूरतों के अन्य सामान बनाने वाली कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रूपये मूल्य के शेयर के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fpe5DJ
Previous Post
Next Post
Related Posts