नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) सरकार को अगले वित्त वर्ष में सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री से करीब एक अरब डॉलर (लगभग 7,000 करोड़ रुपये) मिलने की उम्मीद है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार 2019-20 की दूसरी छमाही में एयर इंडिया की रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया शुरू करेगी और इस बीच वह एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनियों और उसकी परिसंपत्तियों की बिक्री पर काम करेगी। एयर इंडिया के ऊपर 55,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली मंत्रिस्तरीय समिति ने पिछले साल नवंबर में उसके 29,000 करोड़ रुपये के कर्ज
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fkd802