लंदन, नौ जनवरी (एएफपी) तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के उत्पादन घटाने और वैश्विक स्तर पर मांग वृद्धि बेहतर रहने की संभावना से बुधवार को ब्रेंट कच्चा तेल बढ़कर फिर से 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मार्च डिलिवरी के लिये ब्रेंट कच्चा तेल साढे तीन सप्ताह में पहली बार 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले दो सप्ताह की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। ब्रेंट कच्चा तेल 60.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने के बाद गिरकर 59.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह मंगलवार के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CYNuvv