नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल 34 रुपये बढ़कर 3,382 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी डिलिवरी वाला कच्चा तेल 34 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 3,382 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 10,911 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर, वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 1.48 प्रतिशत बढ़कर 48.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड भी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 57.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GYPN5O