(ललित के झा) वाशिंगटन, सात जनवरी (भाषा) यमन में किए गए अमेरिकी हवाई हमले में करीब दो दशक पहले हुए यूएसएस कोल विस्फोट का शीर्ष अलकायदा षड्यंत्रकारी मारा गया है। पेंटागन ने यह जानकारी दी। आतंकवादी जमाल अल-बदावी 12 अक्टूबर 2000 को हुए हमले में शामिल होने के आरोप में वांछित था। इस हमले में 17 नौसैनिक मारे गए थे। अमेरिका सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन विलियम अर्बन ने पुष्टि की कि अल-बदावी एक जनवरी को यमन की राजधानी सना में किए गए हवाई हमले में मारा गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी महान सेना ने यूएसएस
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2FdxPKc