नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) चाय उत्पादक कंपनी लक्ष्मी टी अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये ऑनलाइन बाजार में दस्तक देने की इच्छुक है। वह प्रसिद्ध मकईबाड़ी किस्म की चाय की बिक्री करती है। लक्ष्मी टी के निदेशक रुद्रा चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम मकईबाड़ी डॉट कॉम के जरिये पहले से ही चाय की बिक्री कर रहे हैं। हम फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ गठजोड़ करने पर भी विचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि फिलहाल हम ऑनलाइन माध्यम से 250 ग्राम और 500 ग्राम के पैकेटों में चाय बेच रहे हैं। हमारी मकईबाड़ी किस्म की चाय का सालाना उत्पादन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VvrjEc