नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने करीब 75 करोड़ रुपये की वसूली के लिए लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज और उसके निदेशकों के बैंक एवं डीमैट खाते कुर्क करने का आदेश दिया है। सेबी ने मई 2018 में कंपनी और उसके सात निदेशकों को निवेशकों से अवैध रूप से जुटाए 74.82 करोड़ रुपये 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया था। इस आदेश के अनुपालन में विफल रहने के बाद सेबी ने कुर्की का आदेश दिया है। इसके अलावा सेबी ने इनके प्रतिभूति बाजार में कम से कम चार साल तक कारोबार करने पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F7Hymi