सिडनी, छह जनवरी (भाषा) भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने रविवार को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे की तुलना में यह चाइनामैन गेंदबाज कहीं बेहतर हुआ है। आस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में कुलदीप ने 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 300 रन ही बना सकी। फालोआन खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए छह रन बना लिए हैं। अरुण ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित चौथे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘कुलदीप में काफी कौशल है और उसने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TxCYkq