नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) कई महीनों की देरी के बाद देश में तेल/गैस की खोज के काम के विस्तार के लिए 14 तेल खंडों की नीलामी का दूसरा दौर सोमवार को शुरू होगा ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को इसकी शुरुआत करेंगे। ये 14 तेल खंड कुल मिला कर 29,333 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। देश में कंपनियों को तेल/गैस की खोज के लिए अपनी पसंद के इलाके चुनने की छूट देने की नीति जुलाई 2017 में लागू की गयी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TtIfcz