मुंबई, छह जनवरी (भाषा) स्वचालित सीढ़ियां एवं लिफ्ट बनाने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनी शिंडलर भारत को अपना वैश्विक विनिर्माण तथा शोध एवं विकास केंद्र बनाना चाहती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इयकी जानकारी दी है। शिंडलर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक रामचंद्रन ने पीटीआई भाषा से कहा है, ‘‘हवाईअड्डों, मेट्रो तथा रेलवे समेत अन्य क्षेत्रों पर सरकार का खर्च बढ़ने से हमें स्वचालित सीढ़ियों एवं लिफ्ट की मांग में तेजी का अनुमान है।’’ इनके अलावा व्यावसायिक के साथ ही रिहायशी रीयल इस्टेट बाजार में निवेश से भी स्वचालित सीढ़ियों तथा लिफ्ट की मांग में तेजी आएगी। अभी देश
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CRErfR