वैश्विक संकेतों से सोना वायदा तेज

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 18 रुपये मजबूत होकर 31,474 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, फरवरी डिलीवरी वाला सोना 18 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,474 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,155 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना छह रुपये यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 31,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 38 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक तेजी तथा सटोरियों के सौदे

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CTAfvX
Previous Post
Next Post
Related Posts