नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी 0.12 प्रतिशत मजबूत होकर 39,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 48 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 943 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी डिलीवरी वाली चांदी 27 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 39,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 10,911 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक तेजी तथा सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोना
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2REWQ7W