एफपीआई ने बीते साल भारतीय पूंजी बाजारों से 83,000 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने, कच्चा तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी आने तथा रुपये में गिरावट की वजह वर्ष 2018 में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों से 83,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। इससे पिछले साल यानी 2017 में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में रिकॉर्ड दो लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था। मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर के वरिष्ठ विश्लेषक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि 2019 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) सतर्कता से निर्णय लेंगे, जब तक कि आर्थिक सुधार के ठोस संकेत न मिलें और लोकसभा चुनाव के बाद स्थिर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VyOUUv
Previous Post
Next Post
Related Posts