शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 38,153 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 38,152.86 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस दौरान सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एचडीएफसी को बाजार पूंजीकरण में नुकसान हुआ। वहीं इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआईबैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16,955.65 करोड़ रुपये घटकर 6,96,639.64 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,626.12 करोड़ रुपये कम होकर 3,85,361.63 करोड़ रुपये,

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qqn2ym
Previous Post
Next Post
Related Posts