नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने समस्याओं संबंधी 11 विवरणों को सूचीबद्ध करते हुए ‘‘डिफन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज’’ आरंभ किया है जिसके तहत उसे 500 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि मौजूदा भारतीय रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रस्तावित प्रोटोटाइप की संभावना तथा विद्यमान प्रौद्योगिकी या पेटेंट की संभावना आदि मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। भामरे ने यह भी बताया कि एक अतिरिक्त
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FcDMb4