नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपनी नयी कॉम्पैक्ट (छोटी) एसयूवी एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू होने की घोषणा की। महिंद्रा ने बयान में कहा कि एक्सयूवी300 फरवरी में पेश होगी। यह पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा, "एक्सयूवी300 रोमांचक और काफी सारी सुविधाओं से लैस है। यह 8 से 12 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की एसयूवी श्रेणी में कड़ी टक्कर देगी।" एक्सयूवी300 के लिये बुकिंग महिंद्रा की डीलरशिपों और आधिकारिक ब्रांड वेबसाइट पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CaOD1g