इंदौर, नौ जनवरी (भाषा) केंद्र सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को मध्य प्रदेश में बैंकों की करीब 5,000 शाखाओं में कई सेवाएं बाधित रहीं। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लायीज एसोसिएशन के चेयरमैन एमके शुक्ल ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश की करीब 5,000 बैंक शाखाओं में लगभग 14,000 बैंक कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इनमें 20 सरकारी बैंकों, चार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और कुछ अन्य बैंकों के कर्मचारी हैं।" भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Femfzv