कोलंबो, नौ जनवरी (भाषा) श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसको मुद्रा अदला- बदली व्यवस्था के तहत 40 करोड़ डालर देने पर सहमत हुआ है। इससे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा। श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की त्वरित और सही समय पर दी गई सहायता से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। श्रीलंका को अपना विदेशी मुद्रा कोष को उपयुक्त स्तर पर बनाये रखने में मदद मिलेगी। साथ ही वह आयात, रिण किस्त का भुगतान कर सकेगा और मुद्रा को जरूरी समर्थन प्राप्त होगा और विनिमय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rf0Yfa