नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) कृषि क्षेत्र की सहकारी कंपनी नाफेड ने एक सरकारी योजना के तहत गुजरात एवं मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों को सस्ती दरों पर अब तक 5.50 लाख टन दालें आवंटित की है। इन्हें सार्वजनिक वितरण योजना तथा अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत वितरित किया जाता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यों को आवंटित दाल/दलहन मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत सीधे किसानों से खरीदे गये थे। यह योजना तब लागू होती है जब कृषि उत्पादों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे गिर जाती है। नाफेड ने इस
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CU4XoL