नई दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) कैसियो इंडिया ने भारतीय बाजार में पहला जीएसटी कैलकुलेटर पेश किया है। पिछले साल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद कैसियो इंडिया ने जीएसटी आधारित सभी गणनाओं के लिये एकल समाधान उपलब्ध कराने का मिशन शुरू किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि देश भर में पिछले एक साल से इनवॉयस की प्रक्रिया की बारीकियों को समझने के लिये अलग-अलग बाजारों का सर्वेक्षण कर कैसियो इंडिया ने दो नये नवोन्मेषण एमजे-120 जीएसटी और एमजे-12 जीएसटी की पेशकश की है। कैसियो इंडिया के उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठ ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PQpIcq