महेंद्र सिंह धोनी बने भारत मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बैसडर

चेन्नई, 12 नवंबर (भाषा) ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी। यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा। इस बारे में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमण ने कहा,‘‘हमें धोनी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। हमें इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि धोनी देश के लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DAacvl
Previous Post
Next Post
Related Posts