इस्लामाबाद, 26 नवंबर (भाषा) सिख पंथ के संस्थापक और उनके पहले गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में एकत्र हुए हैं। डॉन अखबार में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, सिख पंथ की सबसे पवित्र जगहों में शामिल इस गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों से दर्जनों अधिकारियों को तैनात किया गया है। अखबार के अनुसार, 3,800 से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु और पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में सिख और हिन्दू यहां
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Sggy6t