नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) उपभोक्ताओं के लिये उत्पाद की गुणवत्ता काफी महत्वपूर्ण होती है इसलिये विनिर्माताओं को बेहतर प्रतिस्पर्धा और कारोबार वृदि के लिये अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देना चाहिये। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सी आर चौधरी ने बुधवार को यहां 38वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2018 :आईआईटीएफ: का उदघाटन करते हुये यह बात कही। चौधरी ने कहा कि उपभोक्ता हर समय बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों को पसंद करता है, इसलिये विनिर्माताओं को अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने उत्पादों के प्रचार प्रसार में भ्रामक विज्ञापन देने वालों पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FmswKg