स्कूली छात्रों को क्षेत्रीय भाषाओं का बुनियादी ज्ञान देने के लिये भाषा संगम पहल

नयी दिल्ली, 26 नवंबर :भाषा: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत ‘भाषा संगम’ पहल शुरू की है जिसके तहत ऑनलाइन माध्यम से स्कूली छात्रों को देश के अलग अलग प्रदेशों में बोली जाने वाली भाषाएं सीखने का अवसर मिलेगा । मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि ‘भाषा संगम’ पहल के तहत संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित 22 भाषाओं के बारे में ई..पाठशाला के माध्यम से छात्रों को बुनियादी जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है । इस कार्यक्रम की शुरूआत पिछले सप्ताह की गई है ।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TOF68n
Previous Post
Next Post
Related Posts