शत्रु शेयरों की बिक्री के लिए दिशानिर्देश बनाएगा विनिवेश विभाग

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) विनिवेश विभाग शत्रु शेयरों की बिक्री के लिए जल्द दिशानिर्देश जारी करेगा। विभाग इससे पहले राजस्व विभाग की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ विचार विमर्श करेगा, जिसके पास जब्त संपत्तियों की नीलामी का अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह ‘शत्रु संपत्ति’ के हिस्से वाले शेयरों की बिक्री की सैद्धान्तिक मंजूरी दी है। शत्रु संपत्ति से तात्पर्य ऐसी संपत्तियों से हैं जिन्हें पाकिस्तान और चीन जा चुके लोगों ने छोड़ा है। ये लोग अब भारत के नागरिक नहीं हैं। गृह मंत्रालय के तहत भारत शत्रु संपत्ति संरक्षक (सीईपीआई)

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2z2yKcH
Previous Post
Next Post
Related Posts