कर्ज के बोझ तले दबे आईएल एण्ड एफएस समूह की स्थिति पर गौर करेगी संसदीय समिति

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) संसद की वित्तीय मामलों की स्थायी समिति आगामी तीन दिसंबर से कर्ज बोझ के संकट से जूझ रहे आईएल एण्ड एफएस समूह की स्थिति का जायजा लेगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सरकार ने एक अक्टूबर को आईएल एण्ड एफएस के निदेशक मंडल को हटाकर अपनी तरफ से नया निदेशक मंडल नियुक्त कर दिया था। आईएल एण्ड एफएस समूह की कुछ कंपनियों के कुछ बांड पत्रों पर ब्याज और दूसरी अदायगी नहीं कर पाने के बाद यह कदम उठाया गया। इससे वित्तीय बाजार में नकदी का संकट बढ़ने की आशंका पैदा हो

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qkzh3r
Previous Post
Next Post
Related Posts