रुपया आठ पैसे मजबूत हो कर 70.79 रुपये प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली में तेजी के बीच मंगलवार को विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर की तुलना में आठ पैसे सुधरकर 70.79 पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिका के साथ एक परस्पर लाभकारी समझौते की घोषणा के बाद निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ गयी थी। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा 70.91 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुली तथा एक समय रुपया गिर कर 71.02 प्रति डालर तक नीचे

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KBJS4M
Previous Post
Next Post
Related Posts