भुवनेश्वर, 11 नवंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि उद्योगपति राज्य में मौजूद अवसरों को तलाशें और राज्य के पूर्वी भारत में विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनने के सफर का हिस्सा बनें। वह यहां ‘मेक इन ओडिशा सम्मेलन 2018’ को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में जापान के भारत में राजदूत केंजी हीरामास्तु, कई देशों के वाणिज्यदूत, फिक्की के प्रतिनिधि इत्यादि शामिल हुए। पटनायक ने कहा कि ओडिशा, पूर्व का एक उभरता विनिर्माण केंद्र हैं और हम इसे दुनिया का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने फिक्की के प्रतिनिधियों से कहा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qGEKD7