नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) छोटे उद्यमियों को ‘59 मिनट में कर्ज’ पोर्टल का संचालन एक निजी कंपनी के हाथ में होने को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने दावा किया है कि पोर्टल को चलाने वाली कंपनी ‘कैपिटल वर्ल्ड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसमें सरकारी बैंकों के एक समूह की 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सिडबी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सिडबी के नेतृत्व वाले छह सरकारी बैंकों के एक समूह की कैपिटल वर्ल्ड कंपनी में 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो इसे एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बनाती है।’’ रविवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FjoemN