वनप्लस हैदराबाद में स्थापित करेगी शोध एवं विकास केंद्र

हैदराबाद, 12 नवंबर (भाषा) स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस यहां अपना शोध एवं विकास केंद्र स्थापित करेगी। तेलंगाना सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग प्रधान सचिव जयेश रंजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वनप्लस, हैदराबाद में अपना एक शोध एवं विकास और अनुभव केंद्र स्थापित कर रही है। शोध एवं विकास केंद्र के लिए वह अभी स्थान की तलाश कर रहे हैं।’’ इस के ब्योरे के बारे में वनप्लस के अधिकारियों से बात नहीं हो सकी है। कंपनी के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी कार्यवाहक मंत्री रामा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PRzbQt
Previous Post
Next Post
Related Posts