दीपावली भारत-अमेरिकी दोस्ती को दर्शाने का एक विशेष अवसर है: ट्रम्प

(ललित के झा) वॉशिंगटन, आठ नवंबर (भाषा) दीपावली के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रोशनी का त्यौहार दीपावली भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के बंधन को दर्शाने का विशेष अवसर है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने उन्हें बेहद खुशनुमा और यादगार शुभ दीपावली की शुभकामनाएं भेजने में साथ दिया। उन्होंने अमेरिका के विकास में भारतीय-अमेरिकियों के "असाधारण" योगदान का भी उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। बुधवार को जारी विशेष दीपावली संदेश में ट्रम्प ने कहा, ‘‘दीपावली भारत एवं अमेरिका के बीच मित्रता के बंधन को

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OxfeKi
Previous Post
Next Post
Related Posts