आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 80 रुपये तेज

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) शादियों के मौसम को देखते हुए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 32,150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी भाव भी 150 रुपये की तेजी के साथ 38,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार शादियों के मौसम की मांग को देखते हुए आभूषण विक्रेताओं की ओर से सोने की लिवाली बढ़ी है जिससे सोने के भाव में तेजी देखी गई। हालांकि कीमती धातुओं की वैश्विक मांग कमजोर रहने से यह तेजी थम गई।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2T2A5Zg
Previous Post
Next Post
Related Posts