भुवनेश्वर, 12 नवंबर (भाषा) मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह आने वाले तीन साल में ओडिशा के विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में 3,000 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा। ओडिशा में चल रहे ‘मेक इन ओडिशा सम्मेलन 2018’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुये मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘आज रिलायंस ओडिशा में निवेश करने वाला सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। रिलायंस पहले ही राज्य में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qJ1Pp0