मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) देश की पांचवी सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा दुनियाभर में 5जी तकनीक के आने को एक बड़े अवसर के तौर पर देख रही है। उसके मुताबिक यह उसके संचार कारोबार को अब से ‘वृद्धि’ के रास्ते पर ले जाने वाला है। हाल के कुछ समय में कंपनी के संचार कारोबार का परिणाम मिलाजुला रहा है, जबकि एक समय में यह उसका मुख्य कारोबार हुआ करता था। दुनियाभर में संचार कारोबार परेशानियों का सामना कर रहा है लेकिन जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी उसके इस कारोबार में चार प्रतिशत की वृद्धि से अचंभित है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AYVn2N