अलीबाबा की ‘सिंगल्स डे’ बिक्री पहुंची 24.3 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर

(के. जे. एम. वर्मा) बीजिंग, 11 नवंबर (भाषा) चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा ने अपने ‘सिंगल्स डे’ पर बिक्री के पिछले साल के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। दोपहर तक उसकी बिक्री 24.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई। ‘सिंगल्स डे’ कंपनी की वार्षिक खरीदारी सेल है जो रविवार को हुई। अलीबाबा समूह के विभिन्न खरीदारी मंचों पर बिक्री शुरू होने के दो मिनट पांच सेकेंड के भीतर ही 10 अरब युआन (1.44 अरब डॉलर) की बिक्री होने का रिकॉर्ड बन गया। अलीबाबा समूह के हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक समूह की इस 24 घंटे की वार्षिक बिक्री कार्यक्रम के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JV0Vyl
Previous Post
Next Post
Related Posts