नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों से माल ढुलाई अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 5.31 प्रतिशत बढ़कर 40.33 करोड़ टन रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 38.30 करोड़ टन था। भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के आंकड़ों के अनुसार इस बढ़ोतरी की अहम वजह कोयला, कोकिंग कोल, कंटेनर और पेट्रोलियम, तेल एवं लुब्रिकेंट्स की माल ढुलाई बढ़ना है। समीक्षावधि में माल ढुलाई में सबसे अधिक वृद्धि कामराजार बंदरगाह (पूर्व में एन्नोर) पर देखी गई। यहां मालढुलाई 20.42 प्रतिशत बढ़ी। इसके बाद कोच्चि बंदरगाह पर मालढुलाई में वृद्धि 13 प्रतिशत, पारादीप बंदरगाह पर 11.22 प्रतिशत, कोलकाता बंदरगाह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PQ2EKx