विदेशी निवेशकों ने सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में किया 4,800 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच कारोबारी दिनों में भारतीय पूंजी बाजार में करीब 4,800 करोड़ रुपये का निवेश किया। जबकि अक्टूबर में इन्होंने भारी निकासी की थी। इसकी अहम वजह कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी आना और रुपये में मजबूती होना है। अक्टूबर में एफपीआई ने 38,900 करोड़ रुपये की निकासी की थी जो पिछले दो साल में की गई सबसे तेज निकासी थी। इससे पहले सितंबर में भी एफपीआई ने 21,000 करोड़ रुपये की निकासी की थी। जबकि जुलाई और अगस्त में एफपीआई ने 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ODLon9
Previous Post
Next Post
Related Posts