नयी दिल्ली, 14 नवबंर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 3,602.49 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्ज में लगातार वृद्धि से बैंक को इस तिमाही में नुकसान हुआ। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 197.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय घटकर 6,162.14 करोड़ रुपये रह गयी। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 8,302.42 करोड़ रुपये था। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर उसके सकल कर्ज के 31.78
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fmji0D