रुपये में लगातार छठे दिन तेजी, 21 पैसे चढ़कर 71.46 पर पहुंचा

मुबई, 20 नवंबर (भाषा) निर्यातकों की डालर बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निधियों के सतत प्रवाह से रुपये में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। डालर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 21 पैसे की तेजी के साथ 71.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशों में कुछ अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से लगातार छठे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी रही। पिछले छह कारोबारी सत्र में रुपया 143 पैसे बढ़ा है। सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि वह 22 नवंबर को सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिये वित्तीय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DytUXx
Previous Post
Next Post
Related Posts