नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एनपीए के ऊंचे प्रावधान के कारण 1,156.25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम घाटा हुआ है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 179.07 करोड़ रुपये तथा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 95.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 11,600.47 करोड़ रुपये से गिरकर 10,800.24 करोड़ रुपये पर आ गयी। इस दौरान गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के एवज में किया जाने वाला प्रावधान 1,866.82
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qFzP5k