मुंबई, 16 नवंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.87 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों और बैंकों के डॉलर की बिकवाली से रुपया को समर्थन मिला है। इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से भी रुपया मजबूत हुआ है। विदेशी निवेश बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों के उच्च स्तर पर खुलने का असर भी रुपया पर पड़ा है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी निवेशकों ने 2,043.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PxUKWQ