मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने 100 सीसी की डिस्कवर बाजार में उतारने को अपने करियर की ‘सबसे बड़ी चूक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मोटरसाइकिल की विफलता के कारण कंपनी देश में दूसरे स्थान पर लुढ़क गयी। बजाज ने कहा कि डिस्कवर जब 125 सीसी के संस्करण में पेश की थी तो यह एक अलग तरह की मोटरसाइकिल थी। तब डिस्कवर माइलेज और ताकत दोनों का मिश्रण थी और यही कारण है कि उसकी बिक्री जोरदार थी। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “एक तरह का लालच पैदा हो गया था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QZ9sCV