आरसीईपी करार पर अक्टूबर में कई बैठकें करेंगे वाणिज्य मंत्री, मुख्य वार्ताकार

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) भारत और चीन सहित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) के सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित व्यापार करार को लेकर वार्ता में आई अड़चनों को दूर करने के लिए अक्टूबर में कई बैठकें करेंगे। इन बैठकों में वार्ता में अड़चन डालने वाले मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता है, जिसपर आसियान के दस सदस्य देश (ब्रुनई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमा, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपिन, लाओस और वियतनाम) एवं मुक्त व्यापार समझौते के छह साझीदार देश (भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड)

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OTXLN3
Previous Post
Next Post
Related Posts